उत्तर कोरिया के परीक्षण से मित्र चीन भी नाराज- न्यूज़ एजेंसी

सिओल- उत्तर कोरिया द्वारा पिछले सप्ताह हाइड्रोजन बम परीक्षण किए जाने की प्रतिक्रिया में अमेरिका ने दक्षिण कोरिया के समर्थन कदम उठाया है, रविवार को अमेरिकी बमवर्षक विमान बी-52 ने दक्षिण कोरियाई आसमान में उड़ान भरी, विमान की तैनाती से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव और बढ़ गया है।

अमेरिका ने कहा है कि हम अपने सहयोगी देशों की रक्षा करने के लिए
तत्पर हैं, यह अमेरिकी बमवर्षक विमान परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है, बी-52 स्ट्रेटोफोट्रेस ने 72 किलोमीटर दूर ओसान एयरबेस से उड़ान भरी, इसके साथ अमेरिकन एफ-16 और दक्षिण कोरियाई एफ-15 विमान भी थे।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दोहराया कि बुधवार को हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया है, न कि परमाणु परीक्षण किया गया है, उन्होंने कहा है कि यह कदम अमेरिका से परमाणु हमला होने की आशंका में आत्मरक्षा में उठाया गया कदम है।

केवल अमेरिका ही नहीं, उत्तर कोरिया के परीक्षण से उसका परम मित्र चीन भी नाराज हो गया है, हालांकि अमेरिकी सरकार और हथियार निर्यातकों को उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण किए जाने के दावे पर संदेह है।

हाइड्रोजन बम के दावे के बाद मची हलचल पर उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने कहा कि मध्य पूर्व के दो शासकों सद्दाम हुसैन और गद्दाफी का जो हश्र हुआ है उसे देखते हुए अपने देश की ताकत बढ़ाना अनिवार्य है, इन दोनों नेताओं ने दुनिया के कहने पर एटमी ताकत बढ़ाना छोड़ दिया था उसके बाद जो हुआ उससे पूरी दुनिया वाकिफ है।

साभार न्यूज़ एजेंसी 
हमारा ईमेल -  news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com

Comments