की कोशिश की जा रही है, मौके पर पुलिस अधिकारी और फायर की चार गाड़ियां पहुंच गई है। पुलिस के अनुसार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.
शहर के समान थाना क्षेत्र के बरा मोहल्ला स्थित अनमोल होण्डा एजेंसी के शोरूम सहित सर्विस सेंटर में शुक्रवार की सुबह आग भड़क गई। जिससे इसी बिल्डिंग में मौजूद होटल सतनाम और स्टेट बैंक की शाखा भी चपेट में आ गईं। हालांकि होटल और बैंक को आंशिक क्षति हुई ह.
सबसे ज्यादा नुकसान अनमोल होंडा एजेंसी को बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक एजेंसी में करीब 55 नई बाइकों की खेप के साथ सर्विसिंग के लिए आईं पुरानी बाइकें और स्पेयर पार्ट्स रखे थे जो पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है। पुलिस देर शाम तक कुल नुकसान का आंकलन नहीं कर पाई थी.
6 घंटे में पाया काबू
आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फायर फाइटर्स को आग पर काबू पाने में करीब 6 घंटे लग गए। सुबह 11 बजे से भड़की आग पर शाम 5 बजे काबू पाया जा सका। इस काम में पांच दमकलों का इस्तेमाल किया गया। अनमोल होण्डा एजेंसी के मालिक राजेन्दर सिंह, सतनाम होटल के मालिक सतनाम सिंह व एसबीआई पीबी शाखा के मैनेजर को नुकसानी बताने का निर्देश पुलिस ने दिया है.
इस तरह चला पता
शुक्रवार की सुबह 11 बजे अचानक अनमोल होण्डा एजेंसी से धुएं का गुबार निकलना शुरू हो गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता आग की लपटें तेज हो गईं। आग की लपटों ने पूरे शोरूम सहित होटल को भी अपने चपेट में ले लिया। पूरे घटनाक्रम में एक बार फिर प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई है.
जानकारी के मुताबिक दमकलों के टैंक का पानी दो बार खत्म हो गया। मौके की नजाकत को समझते हुए एसपी संजय कुमार, महापौर ममता गुप्ता, एडिशनल एसपी सुनील तिवारी सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
पुलिस का यह आकलन
समान थाना प्रभारी की मानें तो अनमोल होण्डा एजेंसी में तकरीबन 50 से 55 नए वाहन जलकर खाक हो गए हैं। सर्विस सेंटर में वाहनों के पार्ट्स व सर्विसिंग के लिए आईं पुरानी मोटर साइकलें भी जलकर खाक हुई हैं। जबकि होटल सतनाम में पर्दे व फर्नीचर जले हैं। एसबीआई की पीबी शाखा में आंशिक नुकसान हुआ है। पुलिस का कहना है कि नुकसान कितने का हुआ है यह आंकलन संबंधित पीड़ित उपलब्ध कराएंगे.
इनका कहना है
आग लगने की घटना में किसी प्रकार की जनहानि तो नहीं हुई है, लेकिन करोड़ों का सामान जलकर खाक हुआ है। जिसमें सर्वाधिक नुकसान अनमोल एजेंसी के मालिक राजेन्द्रर सिंह को हुआ है। तकरीबन एक करोड़ से ऊपर का नुकसान आंका जा रहा है.
-संजय कुमार, पुलिस कप्तान, रीवा
आगजनी की घटना में करोड़ों का नुकसान हुआ है। जिसमें नई बाइकों सहित एक्टिवा वाहन भी जले हैं। जबकि कुछ गाड़ियां सर्विस के लिए आई थीं वे भी जलकर खाक हो गई हैं। रिकार्ड जल गए हैं इससे स्पष्ट स्थिति का आंकलन करना संभव नहीं है.
साभार- न्यूज़ एजेंसी
Comments
Post a Comment
शुक्रिया दोस्तों आपने अपने कीमती वक़्त से हमको नवाज़ा, हमारी कोशिश यही रहती कि आपको सच से सामना कराया जाये.
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com