उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की बजट की तुलना करके देख लें, बजट में हमने गांव व गरीबों का कितना ख्याल रखा है, उन्होंने कहा कि बलिया में पटना की दूरी कम करने के लिए गंगा पर एशिया के सबसे लम्बे पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है, बलिया को क्रांतिकारी धरती बताने के साथ उन्होंने जोड़ा कि इस जिले ने देश को समाजवादी प्रधानमंत्री चंद्रशेखर दिया है.
यहां विकास की हमेशा धारा बहती रहेगी, मुख्यमंत्री ने जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र में निगोह गांव स्थित मंत्री पारसनाथ यादव के पैतृक आवास पर उनके इंस्पेक्टर भतीजे रमेश यादव के निधन पर शोक जताया, इस दौरान उन्होंने पूरे देश में चर्चा का विषय बने हैदराबाद के छात्र रोहित वेमुला की मौत व जेएनयू की घटना पर केंद्र सरकार को घेरते हुए इसे साजिश करार दिया.
साभार न्यूज़ एजेंसी
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com
Comments
Post a Comment
शुक्रिया दोस्तों आपने अपने कीमती वक़्त से हमको नवाज़ा, हमारी कोशिश यही रहती कि आपको सच से सामना कराया जाये.
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com