लखनऊ- हज कमेटी ने इस बार ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की है, हज यात्रा की रकम भी ई-पेमेंट से जमा करनी होगी, इस वर्ष के प्लान में फॉर्म जमा करने के लिए 19 जनवरी से 20 फरवरी का समय निर्धारित है, कमेटी ने जीवन में एक बार हज करने की शर्त को इस बार भी बरकरार रखते हुए सिर्फ नए आवेदकों को ही हज का मौका दिया है, प्रत्येक आवेदक को फॉर्म के साथ पासपोर्ट की
फोटो कॉपी भी जमा करनी होगी.
हज यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 19 जनवरी से शुरू हो रहे हज आवेदन की प्रक्रिया में अब 10 वर्षीय वैधता वाले पासपोर्ट धारक ही शामिल हो सकेंगे, हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी हज-2015 के एक्शन प्लान में यह अनिवार्यता रखी गई है.
बिना पासपोर्ट आवेदन फॉर्म स्वीकार्य नहीं किए जाएंगे, प्रदेश के निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन फॉर्म जमा होने की स्थिति में 16 से 24 मार्च के बीच लॉटरी होगी, जिसमें चयनित होने वाले आवेदकों को हज का मौका मिलेगा, इसकी धनराशि अभी घोषित नहीं की गई है.
अगर हज रकम में कोई इजाफा नहीं किया जाता है तो पिछले वर्ष की तरह इस बार भी पहली किश्त के तौर पर 81 हजार रुपये जमा करने होंगे, इसके लिए अप्रैल के अंत तक समय दिया गया ह, हज यात्रा का पहला विमान 17 अगस्त को उड़ान भरेगा, जबकि 29 सितंबर से उड़ानों की वापसी का सिलसिला शुरू हो जाएगा.
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com
Comments
Post a Comment
शुक्रिया दोस्तों आपने अपने कीमती वक़्त से हमको नवाज़ा, हमारी कोशिश यही रहती कि आपको सच से सामना कराया जाये.
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com