इंजीनियर को माइक्रोसॉफ्ट ने 1.02 करोड़ की तनख्‍वाह की नौकरी का ऑफर दिया ?

खड़गपुर- हिंदी मीडियम से स्‍कूल की पढ़ाई करने और आईआईटी खड़गपुर से बी.टेक की पढ़ाई करने वाले एक इंजीनियर को माइक्रोसॉफ्ट ने 1.02 करोड़ की तनख्‍वाह की नौकरी का ऑफर दिया है, 21 वर्षीय वात्सलय सिंह चौहान बिहार के खगड़ि‍या जिले के छोटे से गांव संहौली का रहने वाला है, उसके पिता वेल्डिंग का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, अपने छह
भाई-बहनों में वात्सलय सबसे बड़ा है।

उसके पिता ने तंग आर्थिक स्थिति के बावजूद उसे इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए राजस्‍थान के कोटा शहर भेजा था, 12वीं में 75 प्रतिशत अंक प्राप्‍त करने वाले वात्सलय ने आईआईटी-जेईई परीक्षा में ऑल इंडिया स्‍तर पर 382 रैंकिंग हासिल की थी और आईआईटी खड़गपुर से कम्‍प्‍यूटर साइंस में बी.टेक की डिग्री ली है.

बेटे की उपलब्धि पर उसके पिता चंद्रकांत ने कहा कि अब वो अपने परिवार को एक अच्छी जिंदगी दे सकेंगे, उन्‍होंने कहा कि अब वो बेटे की शिक्षा के हेतु लिए गए 3.50 लाख रुपए के एजुकेशन लोन को चुका सकेंगे।

बेटे ने न सिर्फ उनका नाम रोशन किया है बल्कि पूरे परिवार के भविष्य को बेहतर बनाने का  रास्ता खोल दिया है। वात्‍सल्‍य का छोटा भाई दिल्‍ली में आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा है और छोटी बहन कोटा में ही मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी कर रही है।


साभार न्यूज़ एजेंसी 
हमारा ईमेल -  news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com

Comments