गर्भवती ने नौकरी के लिए लगाई 16 किमी दौड़ ?

जयपुर। राजस्थान के बीकानेर जिले में वनपाल की नौकरी पाने के लिए आठ माह की एक गर्भवती महिला ने 16 किमी की दौड़ लगाने का जोखिम उठा लिया। विजयश्री विश्नोई नाम की इस महिला को वन विभाग के अधिकारियों ने रोक दिया था, लेकिन वह नहीं मानी और कागजी प्रक्रिया पूरी कर दौड़ में शामिल हो
गई और तीन घंटे 35 मिनट में 16 किमी की दौड़ पूरी कर ली.

विजयश्री ने वनपाल के लिए लिखित परीक्षा पास कर ली थी। गर्भवती होने के कारण शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उसे मना कर दिया गया। लेकिन, विजयश्री सरकारी चिकित्सक से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र लेकर आ गई.

इसके बाद भी इसे रोका गया तो उसने स्वेच्छा से दौड़ में हिस्सा लेने का प्रमाणपत्र दे दिया, आखिर अधिकारियों को मानना पड़ा, विजयश्री के पति ने भी उसे मना किया था, लेकिन माता-पिता ने हौंसला बढ़ाया और उसने दौड़ पूरी कर ली।

साभार- न्यूज़ एजेंसी 

Comments