भारत ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया। धोनी 7 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन इस
पारी के दौरान उन्होंने मिलिंदा सिरिवर्दाना की गेंद पर छक्का लगाने के साथ ही यह अनोखी उपलब्धि हासिल कर ली। धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के रूप में यह 200वां छक्का था। उनका यह रिकॉर्ड अब शायद ही टूट पाएगा, क्योंकि वे इस मामले में अन्य कप्तानों से मीलों आगे है।
इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग 171 छक्कों के साथ दूसरे तथा न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मॅक्कुलम 170 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर है। ये दोनों दिग्गज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 134 छक्कों के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर है, लेकिन उनका करियर अब अंतिम पड़ाव पर है और वे इस समय वेस्टइंडीज की कप्तानी भी नहीं कर रहे हैं। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस सूची में 132 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर है और वे भी क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।
34 वर्षीय धोनी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके है और उनका करियर भी अंतिम चरण में है, लेकिन वे अभी सीमित ओवरों में कुछ समय तक और खेलते रहेंगे। इस तरह वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के रूप में छक्कों की संख्या को और आगे बढ़ाएंगे।
वन-डे में कप्तान के रूप में लगाए 121 छक्के : धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा छक्के वन-डे में लगाए हैं। उन्होंने 191 मैचों में टीम इंडिया की कमान संभालते हुए 121 छक्के लगाए। 60 टेस्ट मैचों में भारत के कप्तान के रूप में माही ने 51 छक्के जड़े हैं। वे इसके अलावा 60 टी-20 मैचों में 28 बार गेंद को सीधे बाउंड्री के उपर से बाहर भेज चुके हैं।
साभार - किरण वाईकर
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com
Comments
Post a Comment
शुक्रिया दोस्तों आपने अपने कीमती वक़्त से हमको नवाज़ा, हमारी कोशिश यही रहती कि आपको सच से सामना कराया जाये.
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com