फरवरी 2016 में इराक में हुई हिंसा में 670 लोगों की मौत ?


बगदाद- संयुक्त राष्ट्र ने अपनी रिपोर्ट के जरिये दावा किया है कि फरवरी 2016 में इराक में हुई हिंसा में 670 लोगों की मौत हुई है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि मारे गए लोगों में से दो तिहाई लोग इराक के आम नागरिक थे।


संयुक्त राष्ट्र की तरफ से भेजे गए इराकी मिशन यूनामी के मुताबिक हिंसा में 410 लोगों की मौत हुई है जिनमें आम नागरिकों
के अलावा पुलिस और इराकी सुरक्षाबलों के अलावा कुर्दिश पेशमेर्गा और पैरामिलेट्री के जवानों की भी मौत हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी महीने में हिंसा में कुल 1290 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 1050 लोग इराक के आम नागरिक थे। बताया जा रहा है कि पिछले महीने 849 लोगों की हमलों में मौत हुई थी और 1450 लोग इन हमलों में बेघर हो गए थे।


 साभार न्यूज़ एजेंसी 
हमारा ईमेल -  news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com

Comments