भले ही आज रेल मंत्री यात्रियों की सुरक्षा
के लिए कुछ खास घोषणाएं कर सकते हैं, लेकिन राजस्थान के बाड़मेर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सुरक्षा का पोल खोल दिया है। बाड़मेर स्टेशन पर यशवंतपुर एक्सप्रेस के डिब्बा बिना इंजन के दौड़ पड़ा। ट्रेन की यह बोगी ट्रैक के ढलान के कारण लगभग 20 किलोमीटर तक दौड़ती रही।
ट्रेन की बोगी जो बाड़मेर से चली और उत्तरलई तक बिना इंजन के 20 किलोमीटर तक दौड़ी। ट्रेन का डब्बा बिना इंजन के पटरी पर दौड़ता रहा, हालांकि बीच में कई स्टेशन आए, लेकिन एक बार जो डिब्बा इंजन से छूटा फिर किसी ने नहीं रोका।
तकरीबन 20 किलोमीटर के बाद बिन इंजन का डिब्बा एक दीवार से टकराने के बाद रूका। हालांकि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।
साभार- न्यूज़ एजेंसी
Comments
Post a Comment
शुक्रिया दोस्तों आपने अपने कीमती वक़्त से हमको नवाज़ा, हमारी कोशिश यही रहती कि आपको सच से सामना कराया जाये.
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com