ब्रिटेन- ब्रिटेन में रहने वाला एक व्यक्ति रीड अपनी प्रेमिका के पासपोर्ट पर जर्मनी पहुंच गया। दाढ़ी रखे इस व्यक्ति को किसी ने भी रोका नहीं और न ही कोई पूछताछ की। जोश रीड नाम के इस व्यक्ति रीड को अपनी गलती का एहसास जब तक हुआ काफी देर हो चुकी थी। वह जर्मनी पहुंच चुका था।
सिक्योरटी चेकिंग के
दौरान भी किसी अधिकारी ने उसे नहीं रोका। छह फुट तीन इंच के रीड के दाढ़ी थी और वह लंदन से डार्टमुंड अपनी गर्लफ्रेंड सोफी की आईडी पर यात्रा कर रहा था।
21 वर्षीय जोश ने बताया कि गेट पर तैनात सिक्योरटी ने सिर्फ उसका बोर्डिंग पास ही चेक किया। जोश जब जर्मनी में उतर गए, तब उन्होंने अपना पासपोर्ट देखा और इसके बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। मगर, किसी ने भी यह नोटिस नहीं किया कि वह अपनी प्रेमिका के पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे हैं।
जोश ने कहा कि हमारी जातियां अलग हैं और हम एक जैसे भी नहीं दिखते हैं। यह जानकार आपको आश्चर्य होगा कि एक जैसे दिखने वाले लोग कितनी आसानी से जाली पासपोर्ट से यात्राएं कर सकते होंगे।
एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि बोर्डिंग गेट्स पर खड़े हमारे हैंडलिंग एजेंट गलती से यात्री का पासपोर्ट चेक करने में असफल हो गए।
स्विसपोर्ट ने आश्वासन दिया है कि ऐसी गलती दोबारा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए वह एहतियातन कदम उठाएंगे। हालांकि, यह रीड की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वह सुनिश्चित करें कि वह वेध पासपोट्र पर यात्रा करें।
जर्मन एयरपोर्ट में भी उन्हें ज़्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और वह अपने ड्रायविंग लाइसेंस के जरिये वहां से बाहर निकल गए। बाद में उनकी प्रेमिका ने कोरियर के जरिये पासपोर्ट भेजा, तब वह वापस लौट सके।
साभार न्यूज़ एजेंसी
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com
Comments
Post a Comment
शुक्रिया दोस्तों आपने अपने कीमती वक़्त से हमको नवाज़ा, हमारी कोशिश यही रहती कि आपको सच से सामना कराया जाये.
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com