सिवनी मध प्रदेश - सीबीआई दल ने भारतीय स्टेट बैंक लखनादौन शाखा के मैनेजर संजीव वर्मा को अधीनस्थ कर्मचारी से 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए बुधवार की शाम करीब 5 बजे रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जानकारी के मुताबिक एसबीआई लखनादौन शाखा में पदस्थ सफाई कर्मचारी मिंटू यादव की तनख्वाह में से प्रबंधक हर माह 2500 रुपए लेता था, जिसकी शिकायत पीड़ित कर्मचारी
ने सीबीआई भोपाल से की थी.
शिकायत पर कार्यवाही करते हुए दल ने सफाई कर्मचारी से रिश्वत लेते हुए आरोपी बैंक मैनेजर को धरदबोचा, सीबीआई दल के मुताबिक लखनादौन के सिरमंगनी गांव निवासी सफाई कर्मचारी को बैंक से 7000 रुपए वेतन मिलता था, इसमें से 2500 रुपए बैंक प्रबंधक ले लेता था.
साभार न्यूज़ एजेंसी
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com
Comments
Post a Comment
शुक्रिया दोस्तों आपने अपने कीमती वक़्त से हमको नवाज़ा, हमारी कोशिश यही रहती कि आपको सच से सामना कराया जाये.
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com