खास बात यह है कि सुपर वीओओसी फ्लैश चार्ज तकनीक सभी स्मार्टफोन
पर काम करेगी। इसका इस्तेमाल माइक्रो यूएसबी और यूएसबी टाइप-सी इनपुट से किया जा सकेगा، इस तकनीक से 2500 एमएएच बैटरी को 15 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकेगा، सिर्फ पांच मिनट की चार्जिंग के बाद आपको 10 घंटे का टॉक टाइम मिलेगा.
गौरतलब है कि लिथियम आयन बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है और चार्ज होने में समय भी ज्यादा लेती है، फिलहाल सभी मोबाइल कंपनियां स्मार्टफोन में लिथियम आयन बैटरी का ही इस्तेमाल कर रही हैं، कई कंपनियों ने क्विक तथा वायरलेस चार्जर तकनीक भी उपलब्ध कराई है, जिसमें 15 मिनट में 4-5 घंटे का बैकअप देने लायक बैटरी चार्ज हो जाती है، हालांकि इतने समय में बैटरी फुल चार्ज नहीं होती है.
साभार न्यूज़ एजेंसी
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com
Comments
Post a Comment
शुक्रिया दोस्तों आपने अपने कीमती वक़्त से हमको नवाज़ा, हमारी कोशिश यही रहती कि आपको सच से सामना कराया जाये.
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com