अभी अभी - आत्मघाती हमले में 50 लोगों की मौत- इराक़

इराक़ के शहर हिल्ला के भीड़भाड़ वाले इलाक़े में हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है, ये इलाक़ा राजधानी बग़दाद से 100 किलोमीटर दूर दक्षिण में है, अधिकारियों के अनुसार धमाके में
बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं.
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोटकों से भरे एक ट्रक में ज़ोरदार धमाका हुआ जिसकी चपेट में आसपास के कई वाहन आ गए, इंटरनेट पर जारी एक बयान में चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है, हिल्ला में ही दो साल पहले एक नाके पर हुए इसी तरह के आत्मघाती हमले में 50 लोगों की मौत हुई थी.
साभार- न्यूज़ एजेंसी 

Comments