करोड़ पति भिखारी कमाता है रोज़ 50,000 ?

ब्रिटेन- लंदन की सड़क पर भीख मांगने वाला यह भिखारी रोजना करीब 500 पाउंड (50 हजार रुपए) कमा लेता है। बेघर होने का नाटक करने वाला यह भिखारी आलीशान मकान में रहता है।

पश्चिमी मिडलैंड्स के वोल्‍वरहैम्‍प्‍टन सिटी सेंटर में यह लोगों से भीख मांगता है।
इसकी सालभर की कमाई करीब एक करोड़ 30 लाख रुपए है और यह राशि प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की कमाई से करीब 12 लाख रुपए ही कम है।

वोल्‍वरहैम्‍प्‍टन के इन्‍वायरमेंट बॉस और लेबर काउंसिल स्‍टीव इवान्‍स ने कहा क‍ि यह व्‍यक्‍ित आलीशान मकान में रहता है और बेघर होने का नाटक करके भोले-भाले दयालु लोगों को ठगता है।

उन्‍होंने बताया कि इसके रोजाना करीब 500 पाउंड कमाने की बात का पता साथी काउंसिल अधिकारी से मिला है। हमें पता है कि वह बेघर नहीं है और उसका जो पता हमारे पास दर्ज है वह अच्‍छी खासी प्रॉपर्टी है। इसके बावजूद वह सिटी सेंटर के बीच में आता है और पूरे दिन वहीं खुशी से बैठा रहता है।

वह अलग-अलग शहरों और कस्‍बों में घूम-घूमकर पैसे मांगता है और हमारे या आपसे ज्‍यादा पैसे कमाता है। यह शर्मनाक बात है कि शराब पीने के लिए ऐसे ही कुछ लोग बेघर होने की बात करते हैं और भीख मांगते हैं। स्‍टीव ने कहा कि यह स्थिति स्‍वीकार्य नहीं है।

वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं जिन्‍हें वास्‍तव में मदद की जरूरत है। मगर, ये लोग वास्‍तविक जरूरतमंद लोगों की मदद का पैसा खा जाते हैं।


 साभार न्यूज़ एजेंसी 
हमारा ईमेल -  news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com

Comments