पाकिस्तान जिंदाबाद' कहा तो ऊपर से 6 इंच काट देंगे- दिलीप घोष

बीरभूम- भाजपा के एक और नेता अपने भड़काऊ बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं, पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष ने बुधवार को एक सभा में कहा कि अगर किसी ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाया तो उसे ऊपर से छह इंच काट दिया
जाएगा। बता दें कि उनसे पहले भाजपा सांसद अनंत हेगड़े और रामशंकर कठेरिया भी ऐसे बयान दे चुके हैं.

इसके बाद घोष ने डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा। बता दें कि भाजपा के नाम पर ही यहां पर्चा बांटा गया है, जिसमें अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के 'तालिबानी' शासन के खिलाफ 'हिंदू एकता' की अपील की गई है, यह पर्चा बीरभूम भाजपा जिला इकाई ने नाम पर आसपास के इलाके में बांटा गया है। पर्चे में इलमबाजार में हुई हिंसा को लेकर आरोप लगाया गया है कि मुस्‍ल‍िमों ने 'पुलिस स्‍टेशन को घेर लिया', वहां खड़े 'राहगीरों' पर हमला किया। यह भी आरोप लगाया गया है कि अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के लोगों ने दुकानों और गाडि़यों में आग लगा दी.

सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सिऊरी में भाजपा का प्रदर्शन सांप्रदायिक आधार पर वोटों का बंटवारा है। राज्‍य के मछली पालन मंत्री चंद्रकांत सिन्‍हा ने कहा, 'भाजपा जो कह रही है, वो देश विरोधी है। और क्‍या कहा जा सकता है? वे बंगाल को दो धड़ों हिंदू और मुसलमान में बांटना चाहते हैं। आने वाले चुनावों के मद्देनजर वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश है.

फेसबुक पर कथित तौर पर एक विवादास्‍पद टिप्‍पणी के बाद बीरभूम में हुई हिंसा वाली जगह से महज 50 किमी की दूरी पर भाजपा ने एक रैली की। यहां दिलीप घोष ने कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई में भाजपा सरकार ने पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। हम इस तरह की चीजों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। जो लोग देश विरोधी बयान देंगे, उनको सजा दी जाएगी। देश के खिलाफ बोलने वालों को छह इंच छोटा कर दिया जाएगा, बीरभूम की सिऊरी में एक रैली को संबोधित करते हुए घोष ने कहा, 'यहां पुलिस हालात काबू करने में पूरी तरह नाकाम रही.

दरअसल, सोमवार को बीरभूम में हंगामे के बाद पुलिस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक स्टूडेंट द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट के बाद हिंसा भड़की थी। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। आरोपी स्टूडेंट को पुलिस ने सोमवार की रात को अरेस्ट कर लिया गया। फिर भी भारी संख्या में लोग पुलिस स्टेशन के सामने जमा हो गए। अचानक इस भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर हमला बोल दिया और उस स्टूडेंट को सौंपने की मांग करने लगे। भीड़ ने एनएच-60 को ब्लॉक कर दिया। हमले में अब तक सीपीएम नेता समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

साभार- एजेंसी 

Comments