बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर में 61.50 रुपये की कटौती

नई दिल्ली- तेल विपणन कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत घटा कर लोगों को राहत प्रदान करने की कोशिश की है, बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर में 61.50 रुपये की कटौती की गई है, नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में अब बिना सब्सिडी वाले रसोई
गैस की कीमत 513.50 रुपये होगी जो पहले 575 रुपये थी.

इससे पहले भी फरवरी के पहले हफ्ते में भी बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर में 82.5 रुपये की कमी की गई थी, वहीं सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमत दिल्ली में 419.33 रुपये है.

इससे पहले तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में भी 3.02 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी, हालांकि डीजल के दामों में 1.47 रुपये लीटर की वृद्धि की गई थी.

हमारा ईमेल -  news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com

Comments