ऊर्जा सुरक्षा पहुंच के मामले में भारत 90में स्थान पर ?

नई दिल्ली/ जिनेवा- सुरक्षित, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा की आपूर्ति के आधार पर तैयार 126 देशों की विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की लिस्ट में भारत को 90वां स्थान दिया गया है। इस मामले में स्विट्जरलैंड पहले पायदान पर है। ताजा ग्लोबल एनर्जी आर्किटेक्चर परफॉर्मेंस इंडेक्स रिपोर्ट में 126 देशों के ऊर्जा ढांचे का आकलन किया गया है.

इसमें त्रिकोण यानी
उचित मूल्य, पर्यावरण के हिसाब से टिकाऊ, सुरक्षा और पहुंच के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है। लिस्ट में स्विट्जरलैंड के बाद नॉर्वे दूसरे और स्वीडन तीसरे स्थान पर है। शीर्ष 10 में शामिल अन्य देशों में फ्रांस चौथे, डेनमार्क पांचवें, ऑस्ट्रिया छठे, स्पेन सातवें, कोलंबिया आठवें, न्यूजीलैंड नौवें और उरूग्वे दसवें स्थान पर हैं। ब्रिक देशों में ब्राजील का प्रदर्शन सबसे अच्छा है.

ब्राजील इस लिस्ट में 25वें स्थान पर है। रूस 52वें, भारत 90वें और चीन 94वें स्थान पर है। रिपोर्ट में भारत के बारे में कहा गया है कि उसे बिजली क्षेत्र में ग्रोथ का लक्ष्य हासिल करने के लिए कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

साभार न्यूज़ एजेंसी 
हमारा ईमेल -  news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com

Comments