जेएनयू मामला खत्म करना है तो विरोधियों को मार डालो- BJP IT सेल के वर्कर का ट्वीट


Mar 09, 2016
>नई दिल्ली. गुजरात बीजेपी की आईटी सेल के एक मेंबर ने विवादित ट्वीट किया है। जूनागढ़ यूनिट में काम करने वाले संजय राठौड़ ने ट्वीट में कहा, विरोध कर रहे स्टूडेंट्स और टीचर्स को गोली मार देनी चाहिए, चैप्टर क्लोज हो जाएगा। इसे हैशटैग वेकअप इंडिया पर ट्वीट किया
गया। >विरोधियों का कुत्तों से कम्पेरिजन....

- संजय राठौड़ ने मंगलवार को यह ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, “देशद्रोही जेएनयू स्टूडेंट्स और प्रोफसर्स को गोली मार देनी चाहिए। ये चैप्टर ही खत्म हो जाएगा। लेकिन दिक्कत यह है कि हमारी सरकार कुत्तों को भी मारने की इजाजत नहीं देती।
- हालांकि बाद में संजय ने ये ट्वीट डिलीट कर दिए। बता दें कि इसी हफ्ते दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया था जिसने देशद्रोह के आरोपी और जेएनयू स्टूडेंट यूनियन लीडर कन्हैया कुमार पर इनाम डिक्लेयर किया था।  
  
>और क्या लिखा था संजय ने?
- गोली मारने की सलाह से पहले 35 साल के राठौड़ ने ट्वीट किया, “भारत के लोगों जाग जाओ, वरना बहुत देर हो जाएगी। कई बड़ी ताकतें हैं जो देश को तोड़ना चाहती हैं। वो एंटी नेशनल लोगों को फंडिंग करने के साथ ही मीडिया को भी पैसा दे रही हैं।”  
- एक और ट्वीट जो हिंदी में किया गया था। राठौड़ ने लिखा, “कल से जो 10 आतंकवादी गुजरात में घुसे हैं। उनमें से कौन किसका बेटा, बेटी, बहू है। ये अभी तय हो जाना चाहिए। बाद में इशरत जहां की तरह लफड़ा नहीं चाहिए।” 

>पीछे हटने को तैयार नहीं
- अंग्रेजी अखबार ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत में संजय ने कहा, “बीजेपी मेंबर होने के नाते मुझे अपना ओपिनियन देने का हक है। ये पार्टी से अलग भी हो सकता है। मैं उन लोगों का भी समर्थन करता हूं जो मेरी तरह सोचते हैं।” 
- राठौड़ा के टिवटर पर 1.19 लाख फॉलोवर हैं। इसमें गुजरात के साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्री गोविंद पटेल शामिल हैं।   
- संजय ने प्रोफाइल में खुद को सोशल मीडिया एक्सपर्ट और गुजराती टीवी का डायरेक्टर बताया है। इसी प्रोफाइल में उन्होंने खुद को बीजेपी की जूनागढ़ यूनिट की आईटी सेल का मेंबर और भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक्टिव मेंबर बताया है।  
- उनके होमपेज पर दो फोटोग्राफ में वो नरेंद्र मोदी के साथ नजर आते हैं। गुजरात सरकार ने 2012 में उन्हें सबसे बड़ा फेसबुक ग्रुप (16 लाख मेंबर्स) बनाने के लिए अवॉर्ड भी दिया था।   
- राठौड़ 12th तक ही पढ़े हैं। उनके मुताबिक, “मुझे ज्यादा अंग्रेजी नहीं आती। दो लोग मेरी तरफ से मेरा टिवटर अकाउंट इस्तेमाल करते हैं। जेेएनयू पर विवादित ट्वीट उन्हीं में से एक ने किया था। लेकिन मैं उससे इत्तेफाक रखता हूं।” 
- उन्होंने कहा- अगर किसी को दुख हुआ है तो मैं वो ट्वीट डिलीट कर देता हूं। बाद में ये ट्वीट डिलीट कर भी दिए गए। 

>क्या है विवाद?
- जेएनयू में 9 फरवरी को लेफ्ट स्टूडेंट्स के ग्रुप्स ने संसद पर हमले के गुनहगार अफजल गुरु और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के को-फाउंडर मकबूल भट की याद में एक प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया था। इसे कल्चरल इवेंट का नाम दिया गया था। 
- साबरमती हॉस्टल के सामने शाम 5 बजे उसी प्रोग्राम में कुछ लोगों ने देश विरोधी नारेबाजी की। अफजल और कश्मीर की आजादी के सपोर्ट में नारे लगाए। 
- इसके बाद लेफ्ट और एबीवीपी स्टूडेंट्स के बीच झड़प हुई। 
- 10 फरवरी को नारेबाजी का वीडियो सामने आया। दिल्ली पुलिस ने 12 फरवरी को देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया।  
- इसके बाद जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन के प्रेसिडेंट कन्हैया कुमार को अरेस्ट कर लिया गया। 
- उमर खालिद फरार हाे गया था। बाद में पता चला कि वह जेएनयू कैम्पस में ही था। कुछ दिन बाद उसने सरेंडर कर दिया। वह अभी ज्यूडिशियल कस्टडी में है। 
- वहीं, कन्हैया हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट से 6 महीने की इंटरिम बेल मिलने के बाद तिहाड़ जेल से छूटा.

Comments