ट्रंप को प्रचार के दौर में कानूनी कार्रवाई का झटका ?

न्यूयॉर्क- अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को प्रचार के दौर में कानूनी कार्रवाई का झटका लगा है, उनके स्वामित्व वाली ट्रंप यूनिवर्सिटी में हुए लाखों डॉलर के घोटाले के मामले में न्यूयॉर्क स्टेट कोर्ट ने मुकदमा चलाए जाने की अनुमति दे दी है.

इस मामले में ट्रंप और उनके स्वामित्व वाली यूनिवर्सिटी
के अधिकारियों पर गलत घोषणा के जरिये हजारों लोगों से लाखों डॉलर उगाहने के आरोप हैं, इस मामले में पढ़ाई संबंधी एक स्कीम के तहत प्रत्येक विद्यार्थी से 35 हजार डॉलर (23.66 लाख रुपए) लेने, लेकिन उल्लेखित सुविधा नहीं देने का यूनिवर्सिटी पर आरोप है.

अटॉर्नी जनरल एरिक स्नाइडरमैन की ओर से दायर इस मामले में 40 मिलियन डॉलर (270 करोड़ रुपए) का अर्थदंड व मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है.

साभार न्यूज़ एजेंसी 
हमारा ईमेल -  news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com

Comments