नौ दिनों तक सिर में फ्रैक्‍चर, दो साल की बच्ची दर्द सहती रही ?

ब्रिटेन- नौ दिनों तक दो साल की बच्ची सिर के फ्रैक्‍चर की वजह से दर्द सहती रही। डॉक्टरों  ने शुरुआती इलाज के बाद सेयलेन केविज्की के सिर का एक्‍सरे किए बिना ही उसे वापस भेज दिया था, सुपर मार्केट की ट्रॉली से गिरने के बाद उसके दिमाग में ब्‍लीडिंग भी हुई थी। मगर, डॉक्टरों ने उसकी चोट के बारे में ध्‍यान नहीं दिया और उसकी मां से कहा कि बच्ची को जो तकलीफ हो उसके बारे में लिखती जाएं और दुबारा अस्पताल में दिखा दें.


नौ दिनों के बाद बच्ची को सिर में दर्द और बुखार की शिकायत के बाद अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, इसके बाद जब बच्ची के सिर का एक्‍स-रे किया गया, तो पता चला कि उसकी खोपड़ी में फ्रैक्‍चर हो गया है, बच्ची की मां ने कहा कि डॉक्‍टरों की लापरवाही के कारण बच्ची का दिमाग क्षतिग्रस्‍त हो सकता था या उसकी मौत हो सकती थी। यदि ऐसा कुछ हो जाता, तो मैं खुद को कभी माफ नहीं कर पाती।

दरअसल, सेयलेन अपनी दादी के साथ सुपरमार्केट में गई थी, उस दौरान वह ट्रॉली से गिर गई और उसका सिर फर्श से तेजी से टकरा गया, उसके सिर पर गुलमा पड़ गया था, मैंने डॉक्‍टरों से पूछा भी था कि क्‍या बच्ची का एक्सरे  या स्कैन कराने की जरूरत है, तो डॉक्टरों ने इससे इंकार कर दिया था.

साभार न्यूज़ एजेंसी 
हमारा ईमेल -  news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com

Comments