हिंदुजा समूह ने ब्रिटेन ऐतिहासिक ओल्ड वार ऑफिस को लीज़ पर लिया ?

लंदन एजेंसी- हिंदुजा समूह ने ब्रिटेन ऐतिहासिक ओल्ड वार ऑफिस को लीज़ पर लिया, 11 सौ कमरों की यह इमारत लंदन के मध्य में है, इस इमारत में दूसरे विश्र्वयुद्ध के दौरान तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्ट चर्चिल रहते थे, इस इमारत को अब पांच सितारा होटल और रिहायशी अपार्टमेंट का रूप दिया जाएगा.
57, व्हाइट हॉल स्थित यह इमारत ब्रिटेन की संसद और प्रधानमंत्री आवास के करीब है, सात तल की यह इमारत 5,80,000 वर्ग फुट में फैली है, इसके सभी गलियारों को मिला दिया जाए तो लंबाई तीन किमी से ज्यादा हो जाती है। एक समारोह में मंगलवार को इस
इमारत की चाबी हिंदुजा समूह के सह अध्यक्ष जीपी हिंदुजा, उनके भाई और यूरोप में समूह के अध्यक्ष पीपी हिंदुजा और स्पेन के उनके भागीदार जुआन मिगुएल विल्लार मीर को सौंपी गई.

इमारत का लीज़ मूल्य नहीं बताया गया है, रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इसे नीलामी के जरिए 250 साल के पट्टे पर दिया गया है, गौरतलब है कि हिंदुजा बंधु ब्रिटेन के सबसे धनी लोगों में हैं।

 साभार न्यूज़ एजेंसी 
हमारा ईमेल -  news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com

Comments