उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार पड़ोसी को बताया है। मामला राऊ थाना क्षेत्र के रंगवासा गुरुकुल कॉलोनी का है। पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम
राजू उर्फ राजेंद्र पटेल (26) है। मंगलवार को उसने जहर खा लिया था। उसके भाई रवि ने बताया कि राजू प्रॉपर्टी का काम करता था।
उस पर पड़ोसी दिनेश शर्मा (पंडित) ने चोरी का आरोप लगाया था। दिनेश का कहना था कि 27 फरवरी को राजेंद्र ने उसके घर से लैपटॉप व मोबाइल चुराया है, जबकि उस दिन उसके ससुराल में कार्यक्रम था। वह वहीं गया था। अगले दिन पुलिस उसे उठा ले गई। राजेंद्र के पास सुसाइड नोट भी मिला है।
उसमें लिखा है- मुझे पंडित जी ने चोरी के झूठे इल्जाम में फंसाया। पुलिस ने मुझे 24 घंटे तक थाने में बैठाया रखा। कोई कार्रवाई भी नहीं की। इसलिए मैं जहर खा रहा हूं। रवि ने बताया कि राजेंद्र शादीशुदा था। उसका प्रॉपर्टी का अच्छा-खासा काम चलता था। उसके पास पैसों की कमी नहीं थी। फिर वह चोरी क्यों करेगा। उधर, खुदकुशी के बाद से ही दिनेश पंडित फरार हो गया है।
अस्पताल में तोड़फोड़
परिजन जब राजेंद्र को भंवरकुआं के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद गुस्साए परिजन ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी।
साभार न्यूज़ एजेंसी
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com
Comments
Post a Comment
शुक्रिया दोस्तों आपने अपने कीमती वक़्त से हमको नवाज़ा, हमारी कोशिश यही रहती कि आपको सच से सामना कराया जाये.
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com