जब चाहे कर ले दो-दो हाथ अमेरिका- किम जॉन

प्योंगयांग- पश्चिमी देशों की गोलबंदी के कारण अलग-थलग पड़ चुके उत्तर कोरिया ने अमेरिका को फिर से धमकी दी है। सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी की 70वीं वर्षगांठ पर शनिवार को उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा कि उनका देश अमेरिका से युद्ध के लिए तैयार है। उत्तर कोरिया के संस्थापक और अपने दादा किम द्वितीय सुंग के नाम पर बने राजधानी प्योंगयांग के मुख्य चौक
पर आयोजित कार्यक्रम में उन ने यह बात कही।

उन्होंने कहा, "क्रांतिकारी हथियारों से लैस सेना का मतलब है कि हम अमेरिका के साम्राज्यवादियों की ओर छेड़ी गई किसी भी जंग का जवाब देने के लिए तैयार हैं।" हालांकि उन्होंने देश के परमाणु कार्यक्रम का इस दौरान परोक्ष रूप से कोई जिक्र नहीं किया। विवादित परमाणु कार्यक्रम को लेकर ही अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगा रखे हैं।

इससे पहले भी कई मौकों पर उत्तर कोरियाई नेता अमेरिका को चेतावनी दे चुके हैं। लेकिन, यह पहला मौका है जब उन्होंने खुली चुनौती दी है। इस दौरान हजारों सैनिकों के साथ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता लिऊ यिनशान भी मौजूद थे। उन और यिनशान पूरे कार्यक्रम के दौरान हंसते और बात करते नजर आए।

उन्होंने उन को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का एक खत भी दिया। खत में चिनफिंग ने कहा है कि चीन का उत्तर कोरिया के साथ पुराना रिश्ता रहा है और वे इसे मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम के दौरान उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन भी किया
साभार- न्यूज़ एजेंसी 

Comments