सहारा समूह को अमेरिकी अदालत से बड़ी राहत ?

न्यूयॉर्क- मुश्किलों से घिरे सहारा समूह को अमेरिकी अदालत से बड़ी राहत मिली है, न्यूयॉर्क के सुप्रीम कोर्ट ने सहारा के यहां स्थित होटल प्राइज्ड प्लाजा और ड्रीम डाउनटाउन को जब्त करने से इन्कार कर दिया है, इनकी जब्ती के लिए हांगकांग के जेटीएस ट्रेडिंग ने अदालत में अर्जी दाखिल की थी.

इसमें यूएई स्थित ट्रिनिटी व्हाइट सिटी वेंचर्स, सहारा ग्रुप और स्विस बैंकिंग दिग्गज यूबीएस को पक्षकार बनाया गया था, इनके साथ जेटीएस का 35 करोड़
डॉलर (करीब 2310 करोड़ रुपये) की राशि के लिए कानूनी विवाद चल रहा था,

हालांकि इस मामले में मुकदमा चलता रहेगा, लेकिन न्यूयॉर्क के सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जेटीएस ट्रेडिंग की अंतिम फैसले के पूर्व जब्ती की अर्जी खारिज की जाती है, जेटीएस ने आरोप लगाया था कि ट्रिनिटी ने उसे सहारा के साथ 1.5 अरब डॉलर के सौदे की बातचीत से बाहर रखा.

फैसले पर सहारा समूह के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम अमेरिकी कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं, कोर्ट ने हमें अवैध विवाद का शिकार होने से बचा लिया, दो पक्षों के विवाद में हमें जबरन घसीटा गया है," निवेशकों के 24 हजार करोड़ रुपये की रकम नहीं लौटाने की वजह से सहारा प्रमुख सुब्रत राय दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में डेढ़ साल से ज्यादा समय से बंद हैं.

साभार न्यूज़ एजेंसी 
हमारा ईमेल -  news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com

Comments