नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली की विधानसभा के नीचे एक गुप्त सुरंग मिली है। विधानसभा सत्र जहां चलता है यह सुरंग उसी के नीचे है। बताया जा रहा है कि यह सुरंग अंग्रेजों के जमाने की है। बताया जाता है कि लाल किले से कैदियों को इसी सुरंग के रास्ते दिल्ली विधानसभा लाया
जाता था। जहां उनकी सुनवाई होती थी। यह सुरंग लकड़ी की पट्टियों से बनी है। 5 मार्च को ढूंढी गई इस सुरंग की लंबाई 7 किलोमीटर है। इस जगह पर एएसआई टीम भी दौरा करेगी। एक कमरा भी खुलवाया गया है, जो 20 साल से बंद पड़ा था।
जाता था। जहां उनकी सुनवाई होती थी। यह सुरंग लकड़ी की पट्टियों से बनी है। 5 मार्च को ढूंढी गई इस सुरंग की लंबाई 7 किलोमीटर है। इस जगह पर एएसआई टीम भी दौरा करेगी। एक कमरा भी खुलवाया गया है, जो 20 साल से बंद पड़ा था।
बताया जाता है कि वह किसी जमाने में कैदखाना था। इतिहास में इस बात का उल्लेख है कि वर्तमान में दिल्ली विधानसभा के रूप में इस्तेमाल की जा रही इमारत को स्वाधीनता संग्राम के अंतिम दिनों में अंग्रेजों ने अदालत का रूप दे दिया था। उस समय दिल्ली विधानसभा की प्रमुख इमारत के पीछे की तरफ फांसी घर बना हुआ था, जहां पर क्रांतिकारियों को फांसी दी जाती थी। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बताया कि 1993 में पहली बार विधायक बनने पर उन्हें विधानसभा कर्मचारियों से इस सुरंग के बारे में जानकारी मिली थी। अभी कुछ महीने पहले उन्होंने इस की खोज के लिए जांच बिठाई जिसने इस सुरंग की खोज की। इस सुरंग की चौड़ाई और ऊंचाई इतनी है कि कई लोग एक साथ आराम से खड़े होकर इसमें चल सकते हैं। सुरंग के अंतिम छोर पर एक दरवाजा मिला है। दरवाजे से पहले एक ऐसा स्थल भी है जहां कई लोग एक साथ एकत्र हो सकते है.
Comments
Post a Comment
शुक्रिया दोस्तों आपने अपने कीमती वक़्त से हमको नवाज़ा, हमारी कोशिश यही रहती कि आपको सच से सामना कराया जाये.
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com