मुंबई में सर्विस करना चाहते हैं बिहार के 'सिंघम' ?

पटना- पटना के दबंग एसपी शिवदीप लांडे को हर कोई बिहार के सिंघम के नाम से भी जानता है। जहां शिवदीप का नाम सुनते ही अप‍राधियों में खौफ फैल जाता है, वहीं लड़कियां उनके काम करने के स्‍टाइल की दीवानी हैं। मगर, अब इस हीरो कॉप ने मुंबई में 
सेवा देने के लिए आवेदन किया है.

पटना में (सेंट्रल रीजन) में एसपी के रूप में काम करने के दौरान 40 वर्षीय शिवदीप ने कई अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया। मगर, उनके काम करने के तरीकों की सबसे अधिक दीवानी लड़कियां है क्‍योंकि वह छेड़खानी करने वालों और लड़कियों को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्‍त रहते हैं।

वर्तमान में स्‍पेशल टास्‍क फोर्स में एसपी शिवदीप के महाराष्‍ट्र में अपने गृहनगर वापस जाने की खबर से बिहार में निराशा है। हालांकि, इस समाचार से बिहार के अपराधी जरूर खुश होंगे। 1976 में जन्‍मे आईपीएस अधिकारी लांडे ने अकोला से इलेक्‍िट्रकल इंजीनियरिंग की।

उन्‍होंने हाल ही में महाराष्‍ट्र में इंटरस्‍टेट डेप्‍यूटेशन के लिए आवेदन किया है। मुख्‍यमंत्री ने उनकी याचिका को प्रॉसेस करने के लिए स्‍टेट होम डिपार्टमेंट से कहा है। इस बारे में शिवदीप के ससुर मिनिस्‍टर ऑफ स्‍टेट विजय शिवतारे ने बताया कि उन्‍होंने बिहार जैसे राज्‍यों के अपराधियों में खौफ पैदा किया है।

अब महाराष्‍ट्र को उनकी जरूरत है। मैं चाहता हूं कि वह क्राइम और एटीएस (एंटी टेरेरिस्‍ट स्‍क्‍वाड) जैसे किसी विभाग में काम करें। पटना के अलावा वह अररिया, पूर्निया, जमालपुर जिले में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
साभार- न्यूज़ एजेंसी 

Comments