अगले कुछ दिनों में यह अपडेट गूगल प्ले के जरिए एंड्रॉयड यूजर्स के लिए
उपलब्ध करा दिए जाएंगे، जो लोग इसे जल्दी उपयोग करना चाहते हैं, वो इसे व्हाट्सऐप की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं، फिलहाल व्हाट्सऐप में चैट क्लियर करने पर पहले के तमाम चैट्स खत्म हो जाते हैं، नए अपडेट में तीन विकल्प दिए गए हैं जहां से यूजर्स 30 दिन या 6 महीने पुराने चैट्स क्लियर कर सकते हैं، इसके अलावा स्टार्ड मैसेज को सेव करने का भी ऑप्शन दिया गया है.
उपलब्ध करा दिए जाएंगे، जो लोग इसे जल्दी उपयोग करना चाहते हैं, वो इसे व्हाट्सऐप की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं، फिलहाल व्हाट्सऐप में चैट क्लियर करने पर पहले के तमाम चैट्स खत्म हो जाते हैं، नए अपडेट में तीन विकल्प दिए गए हैं जहां से यूजर्स 30 दिन या 6 महीने पुराने चैट्स क्लियर कर सकते हैं، इसके अलावा स्टार्ड मैसेज को सेव करने का भी ऑप्शन दिया गया है.
सभी चैट्स में एक मीडिया स्क्रीन में दिखेंगे, जहां से भेजे गए और रिसीव किए गए वीडियो और इमेज दिखेंगे، यहां पर किसी ग्रुप्स या पर्सनल चैट्स में शेयर किए गए वीडियो और इमेज देखी जा सकेंगी، गौरतलब है कि यह नया फीचर फेसबुक मैसेंजर के शेयर्ड इमेज से मिलता जुलता फीचर है.
मौजूदा व्हाट्सऐप में चैट्स से भेजे गए लिंक्स को कॉपी करना मुश्किल है, लेकिन इस अपडेट के बाद इसे लॉन्ग टैप कर के कॉपी किया जा सकेगा، इससे पहले ऐसा करने पर लिंक के साथ मैसेज भी कॉपी होते थे، व्हाट्सऐप की ओर से अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि नए फीचर वाले मैसेंजर को गूगल प्ले स्टोर पर तथा ऐपल आईफोन यूजर्स को कब तक में उपलब्ध कराया जाएगा.
व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर बनाया है, जिसमें वो किसी यूआरएल को भेजने से पहले उसका प्रीव्यू भी देख सकेंगे। ऐसा ही एक फीचर फेसबुक पर भी है, जिसमें किसी यूआरएल को पेस्ट करते ही उसकी सारी जानकारी यानी, शीर्षक, फोटो, उप-शीर्षक आदि दिखने लगता है.
ठीक इसी प्रकार से अब व्हाट्सऐप में भी यूआरएल को भेजने से पहले उसकी सारी जानकारी देखी जा सकेगी، हालांकि अभी यह फीचर टेस्टिंग के दौर में है, और उम्मीद है कि कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च कर देगी.
व्हाट्सऐप का यह नया फीचर 3.12.312 और 3.12.313 वर्जन पर ही उपलब्ध होगा، यानी आपको इस फीचर का उपयोग करने के लिए अपना व्हाट्सऐप वर्जन अपडेट करना होगा، लॉन्च होने के बाद यह फीचर सबसे पहले एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा। जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके बाद इसे आईओएस तथा विंडोज के लिए लॉन्च किया जाएगा.
व्हाट्सऐप यूजर्स लंबे समय से चैट पर डॉक्यूमेंट भेजने की मांग कर रहे थे। अब व्हाट्सऐप की लॉन्चिंग के सात साल बाद यह फीचर शुरू कर दिया गया है। यानी व्हाट्सऐप यूजर्स अब ब्लैकबेरी के प्रसिद्ध मैसेंजर बीबीएम की तरह चैट पर डॉक्यूमेंट्स तथा फाइल्स भी शेयर कर सकेंगे.
व्हाट्सऐप का यह नया फीचर गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर पर उपलब्ध है। एंड्रॉयड डिवाइसेस के लिए वी2.12.453 वर्जन और आइओएस के लिए वी2.12.4 वर्जन रिलीज किया गया है، फिलहाल व्हाट्सऐप का फाइल शेयरिंग फीचर केवल पीडीएफ फाइल को ही सपोर्ट कर रहा है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह दूसरे फाइल फॉरमेट्स को भी सपोर्ट करेगा.
हालांकि यह फीचर तभी कारगर होगा, जब डॉक्यूमेंट भेजने वाले तथा प्राप्त करने वाले, दोनों के पास व्हाट्सऐप का अपडेटेड वर्जन होगा। दूसरी ओर आइओएस के लिए रिलीज किए गए व्हाट्सऐप अपडेट के वर्जन वी2.12.4 वर्जन पर यूजर्स गूगल ड्राइव, ड्रॉप बॉक्स और माइक्रोसॉफ्ट वन ड्राइव से भी तस्वीरें शेयर कर सकते हैं.
व्हाट्सऐप से फाइल्स भेजने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर या ऐपल के ऐप स्टोर से नया वर्जन डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपके फोन में आए नए वर्जन में एक नया फीचर जुड़ जाएगा। जहां से आप गैलेरी, कैमरा व अन्य फीचर्स एटैच करने का फीचर देखते हैं वहीं आपको डॉक्यूमेंट फीचर भी दिखाई देगा، इसे क्लिक कर आप अपना फाइल अटैचमेंट सेंड कर सकते हैं.
व्हाट्सऐप के नए वर्जन में गूगल ड्राइव, ड्रापबॉक्स और माइक्रोसॉफ्ट के वनड्राइव से भी फाइल्स भेजी जा सकती हैं। साथ ही में कंपनी ने 100 नए ईमोजी जोड़े हैं، अब व्हाट्सऐप 5 अन्य भाषाओं को भी सपोर्ट करता है، इसके अलावा एंड्रायड के 6.0 वर्जन को भी सपोर्ट मिल गया है.
लिंक कॉपी करना हुआ आसान،
व्हाट्सऐप पर सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि आप इस पर वेबलिंक या यूआरएल को उस पर कर्सर रखकर कॉपी नहीं कर पाते थे। आपको पूरा का पूरा मैसेज ही यूआरएल समेत कॉपी करना पड़ता था, मगर व्हाट्सऐप ने अब सिर्फ यूआरएल को कॉपी करना आसान बना दिया है.
यह फीचर भी व्हाट्सऐप के वर्जन 2.12.453 और वर्जन 2.12.486 के बीच में ही जोड़ा गया है، इसमें यह सुविधा दी गई है कि आप यूआरएल पर टैप कीजिए या कर्सर को उस पर होल्ड कीजिए और लिंक कॉपी हो जाएगा। इसके बाद आप उसे अपने फोन में कहीं भी पेस्ट कर सकते हैं.
साभार न्यूज़ एजेंसी
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com
Comments
Post a Comment
शुक्रिया दोस्तों आपने अपने कीमती वक़्त से हमको नवाज़ा, हमारी कोशिश यही रहती कि आपको सच से सामना कराया जाये.
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com