हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीतें ?


वाशिंगटन- अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। इससे पहले इस पद की उम्‍मीदवारी के लिए जारी दौड़ में डेमोक्रेट पार्टी की नेता हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्‍ड ट्रंप ने कई राज्यों मैं जीत दर्ज करते हुए बढ़त बना ली है।



मंगलवार को सुपर ट्यूजडे था और इस दिन 11 राज्‍यों में हुए मतदान
के नीतजे और रुझान आने शुरू हो गए हैं। खबरों के अनुसार हिलेरी क्लिंटन ने 6 राज्‍यों में जीत दर्ज करने के करीब हैं वहीं ट्रंप उन्हें कड़ी टक्‍कर देते हुए 5 राज्यों में जीत चुके हैं।


जहां हिलेरी जॉर्जिया, वर्जीनिया और अराकांसास में जीत दर्ज कर चुकी हैं वहीं ट्रंप ने अलबामा, जॉर्जिया, वर्जीनिया, मैसाचुसेट्स और टेनेसी में जीत सुनिश्चित की है। हिलेरी के मुकाबिल बर्नी सैंडर्स ने अपने गृह राज्य वरमोंट में जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद हिलेरी और ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी और प्रबल कर लेंगे।


 साभार न्यूज़ एजेंसी 
हमारा ईमेल -  news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com

Comments