बरेली- विदेश मंत्रालय जल्द ही पासपोर्ट आवेदकों को एक और बड़ी सहूलियत देने जा रहा है, अब पोस्ट ऑफिस से आवेदकों को पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका मिलेगा.
क्षेत्रीय सहायक पासपोर्ट अधिकारी एनसी विष्ट ने बताया कि स्पीड पोस्ट सेंटर वाले पोस्ट ऑफिस में यह सुविधा मिलेगी, यह पोस्ट ऑफिस इनफार्मेशन सर्विस सेंटर के तहत
मिलेगी, आवेदक की फीस भी पोस्ट ऑफिस में जमा होगी.
पासपोर्ट सेवा केंद्र पर आवेदकों को दस्तावेज, फोटो और अंगुलियों के निशान देने के लिए ही जाना होना होगा, इसके लिए सभी पासपोर्ट सेवा केंद्रों से पोस्ट ऑफिस की सूची मांगी गई है, फिलहाल यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बरेली पासपोर्ट सेवा केंद्र रीजन में जुलाई से शुरू हो रही है, उसके बाद यह योजना पूरे देश में लागू की जाएगी.
गौरतलब है कि जिलों के पासपोर्ट सेवा केंद्र बंद होने पर मंत्रालय ने हर तहसील में पासपोर्ट आवेदन के लिए ऑनलाइन काउंटर खोलने पर विचार किया था, लेकिन योजना साकार नहीं हो पाई.
साभार न्यूज़ एजेंसी
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com
Comments
Post a Comment
शुक्रिया दोस्तों आपने अपने कीमती वक़्त से हमको नवाज़ा, हमारी कोशिश यही रहती कि आपको सच से सामना कराया जाये.
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com