नई दिल्ली। केंद्र सरकार भारत और पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को टी20 विश्व कप का मैच धर्मशाला में कराने की खातिर अर्द्धसैनिक बल देने के लिए तैयार है। सुरक्षा कारणों का हवाला देकर हिमाचल प्रदेश की वीरभद्र सिंह सरकार धर्मशाला में भारत-पाक मैच कराने में असमर्थता जता रही है।
मैच के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल भी तैनात किए जा सकते हैं। बताते चलें कि राज्य सरकार की ओर सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जताने के बाद धर्मशाला में होने वाले मैच पर संदेह के बादल मंडराने लगे थे। राजनाथ के आश्वासन के बाद आइपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने साफ कर दिया कि भारत-पाक मैच तय कार्यक्रम के अनुसार धर्मशाला में ही होगा।
चिंतित है पाक बोर्ड
सुरक्षा मुहैया कराने से हिमाचल प्रदेश सरकार के इन्कार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी चिंता में डाल दिया है। शहरयार खान ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पाकिस्तान के टी20 विश्व कप से बाहर होने की धमकी तक दे दी है।
सुरक्षा की आड़ में राजनीति
पूरे मामले को सुरक्षा का रंग भले ही दिया जा रहा हो, लेकिन इसके पीछे असली कारण हिमाचल प्रदेश में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव और उसमें वीरभद्र सिंह व अनुराग ठाकुर की राजनीतिक लड़ाई को माना जा रहा है। अनुराग ठाकुर ने अंतिम समय में सुरक्षा मुहैया कराने से राज्य सरकार द्वारा इन्कार करने पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी।
उनका कहना था कि मैच एक साल पहले ही तय हो चुका है और अंतिम समय में इसमें बदलाव नहीं हो सकता है। मजेदार बात है कि पूरे मामले में कांग्रेस सांसद और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला भी अनुराग ठाकुर के साथ खड़े दिखे.
साभार- न्यूज़एजेंसी
Comments
Post a Comment
शुक्रिया दोस्तों आपने अपने कीमती वक़्त से हमको नवाज़ा, हमारी कोशिश यही रहती कि आपको सच से सामना कराया जाये.
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com