सीडी में कैद है मेरठ-गाजियाबाद सीट को सपा के हाथों गिरवी रखने की कहानी बताई जा रही है, इसमें करीब छह-सात भाजपाई वीरेंद्र को समझा रहे हैं कि पैसे के लेनदेन के अगले दिन वह सपा में शामिल हो जाए, अगर यह सीडी असली है तो इससे साफ हो रहा है कि वीरेंद्र अपनी मर्जी
से नहीं बल्कि भाजपाइयों के कहने पर सपा में वापस लौटे हैं और इसके लिए मोटा लेनदेन किया गया है, साबित कर दिया कि लंका मैं सब बावन गज़ के हैं
सीडी ने कैसे बिगाड़ा खेल
इस सीडी की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है, एमएलसी चुनावों को लेकर हुए इस घपले में शहरी नेताओं से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेता शामिल रहे हैं, करोड़ों के इस खेल को बड़े ही गुप-चुप ढंग से अंजाम दिया गया था और इसकी डीलिंग गाजियाबाद में की गई थी लेकिन उन्हीं में से किसी देश दिरोही ने इस सीडी को जारी कर सारा खेल बिगाड़ दिया, इस मामले को लेकर भाजयूमों के राष्ट्रीय अधिवेशन में भी चर्चा की गई, फिलहाल इस बारे में कोई भी नेता या पदाधिकारी बात करने को तैयार नहीं है सभी ने इस प्रकरण पर चुप्पी साधी हुई है.
क्या हटाए जा सकते हैं वाजपेयी
मीडिया ने इस बारे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी से बात की तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, वहीं, भाजपा के वेस्ट यूपी मीडिया प्रभारी आलोक सिसौदिया का कहना है कि मामले में अभी कुछ भी कहना सही नहीं है, जांच के बाद ही सच सामने आ पाएगा, भाजपा सूत्रों के अनुसार, मामले में लक्ष्मीकांत वाजपेयी को जल्द से जल्द प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की तैयारी भी शुरू हो गई है, एक दो दिन में कभी भी वाजपेयी को पद से हटाया जा सकता है।
Comments
Post a Comment
शुक्रिया दोस्तों आपने अपने कीमती वक़्त से हमको नवाज़ा, हमारी कोशिश यही रहती कि आपको सच से सामना कराया जाये.
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com