मंत्री की बेटी से बाइक सवारों ने लूटा मोबाइल ?

गाजियाबाद, 3 मार्च विजयनगर थाना क्षेत्र में आज दोपहर संतोष मेडिकल तिराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी की पुत्री व संतोष मेडीकल कालेज की छात्रा जूही से मोबाइल लूट लिया।

क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल यादव ने बताया कि थानाध्यक्ष को मौके पर भेजा
गया है और मामले की जांच की जा रही है। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही वह कुछ बता पायेंगे, जबकि एसपी सिटी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्राधिकारी के पास पूरा विवरण है।

साभार- भाषा 

Comments