कुमार विश्वास को हाई कोर्ट से राहत ?

लखनऊ- आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने गुरुवार को निचली अदालत द्वारा उनके खिलाफ जारी वारंट पर रोक लगा दी है।

अमेठी से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले कुमार विश्वास पर चुनाव के दौरान सैकड़ों समर्थकों के साथ गौरीगंज थाने में उपद्रव करने का आरोप है।
साथ ही उन पर धारा 144 का उल्लंघन करने, थाने का घेराव करने और सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया गया है।

विवेचक ने 11 सितंबर 2014 को उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। स्थानीय अदालत ने उनके खिलाफ जमानतीय वारंट जारी कर दिया था।

उन्होंने न्यायालय के समक्ष याचिका दाखिल करते हुए आरोप पत्र को खारिज करने व वारंट पर रोक लगाने की मांग की है। कुमार विश्वास के अधिवक्ता अशोक पांडेय के अनुसार न्यायालय ने अग्रिम आदेश तक वारंट पर रोक लगाने के साथ याची के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई न करने के भी निर्देश दिया।


साभार न्यूज़ एजेंसी 

Comments