कन्‍हैया कुमार को छह महीने की अंतरिम जमानत ?


नई दिल्ली - अभी अभी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्‍वविद्यालय में 9 फरवरी को देश के खिलाफ नारेबाजी करने तथा सभा आयोजित करने के आरोप में गिरफ्तार जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कनैहया कुमार को छह महीने की अंतरिक जमानत मिल गई है.


कनैहया को  १० हजार रुपए का जमानत बांड भरना होगा,
सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, कनैहया की जमानत बांड की रकम जेएनयू के शिक्षक मिलकर भरेंगे, दिल्ली हाइकोर्ट ने जमानत के साथ ही कन्‍हैया पर कुछ शर्तें भी लगाई हैं, जिसके तहत उन्‍हें जांच के दौरान पुलिस को सहयोग करना होगा।

गौरतलब है कि सोमवार को ही कनैहया के जमानत मामले की सुनवाई पूरी हो गई थी, वहीं दिल्ली पुलिस के वकील शैलेंद्र बब्बर का कहना है कि अदालत का यह आदेश पुलिस के लिए सेटबैक नहीं है, कई गंभीर मामलों में अंतरिक जमानत दी जाती रही है.

हमारा ईमेल -  news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com

Comments