जेएनयू छात्रों के समर्थन में अमेरिका में प्रदर्शन ?

न्यूयॉर्क- जेएनयू छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ अमेरिका में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी और कूपर यूनियन के छात्रों ने हिस्सा लिया जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के मामले में छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया
गया है। उन पर देशद्रोह का आरोप है।

जेएनयू छात्रों के प्रति समर्थन जताने के लिए अमेरिकी छात्रों ने 27 फरवरी को प्रदर्शन आयोजित किया। छात्रों ने बयान जारी कर कहा कि लोकतंत्र में असहमति जाहिर करना अधिकार है, अपराध नहीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कन्हैया की गिरफ्तारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के छात्रों ने देशद्रोह कानून को अप्रचलित और पुराना करार दिया। विवि में मानवशास्त्र की प्रोफेसर तेजस्विनी ने कहा है कि विचारों के प्रति असहमति की स्थिति में सरकार को उसे दबाने के बजाय विचारों का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना चाहिए।

 साभार न्यूज़ एजेंसी 
हमारा ईमेल -  news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com

Comments