मुंबई- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के एक करोड़पति पूर्व ग्राम प्रधान असलम इस्राइल शेख को दरवाजे का ताला तोड़ कर लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, आरोपी पर वासी, मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में लूटपाट अंजाम देने के आरोप हैं, माणिकपुर थाना ने
उत्तर प्रदेश एसटीएफ की मदद से बुधवार देर रात आरोपी को उसके गांव में गिरफ्तार किया.
प्रतापगढ़ के रामपुर राजवाड़ी ग्रामसभा का असलम 2010 से 2015 के बीच ग्राम प्रधान रह चुका है, 2015 से 2020 के लिए हुए चुनाव में उसका छोटा भाई मैदान में उतरा लेकिन बुरी तरह पराजित हुआ, असलम के पास एक ढाबा, कई दुकानें, एक्सयूवी कारें और कई एकड़ खेती की जमीन है, लूटे गए धन से उसने चुनाव लड़ा और राजनीतिक प्रचार किया.
वासी में एक आवासीय सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसे रंगे हाथों कैद किया गया था, उसके फुटेज को पुलिस ने शहर के सभी थानों और अपने मुखबिरों को उपलब्ध कराया, एक मुखबिर ने उसे असलम के रूप में पहचाना, पुलिस ने पाया कि वर्ष 2014 में वासी पुलिस ने उसे ताला तोड़ने के एक मामले में गिरफ्तार किया था.
इस तरह करता था अपराध
माणिकपुर थाने के उपनिरीक्षक गणेश शिंदे ने कहा कि असलम एक पेशेवर चोर है, वह आवासीय परिसर में प्रविष्ट होता था और हर फ्लैट के दरवाजे की घंटी बजाकर यह इत्मीनान होता था कि कौन सा फ्लैट खाली है, इसके बाद वह फ्लैट का ताला तोड़ देता था और लूटपाट किया करता था, अपराध अंजाम देने के बाद वह दिन ढलने से पहले हवाई जहाज से अपने गांव लौट जाता था। हवाई जहाज का टिकट पहले से ही बुक करा लिया करता था, इसी तरीके से उसने जनवरी में माणिकपुर थाने के एक फ्लैट में लूटपाट की, लेकिन उसे सीसीटीवी कैमरे ने कैद कर लिया था।
साभार- न्यूज़ एजेंसी
Comments
Post a Comment
शुक्रिया दोस्तों आपने अपने कीमती वक़्त से हमको नवाज़ा, हमारी कोशिश यही रहती कि आपको सच से सामना कराया जाये.
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com