काकागंज वार्ड में ओवर हैड टेंक के पास तीन सरकारी स्कूल संचालित होते हैं, इनमें से एक कन्या मिडिल स्कूल काकागंज हैं। दो माह पूर्व दिसंबर 2014 में ही गौरीशंकर दुबे यहां प्राचार्य बनकर आए थे, इस परिसर में प्राइमरी और मिडिल दोनों स्कूल लगती हैं। इसी परिसर में तीसरा स्कूल छात्रों का है। मिडिल स्कूल की कुछ छात्राएं पिछले कई दिनों ने प्राचार्य दुबे की हरकतों से परेशान थी, वे स्कूल टाइम में छात्राओं को चैंबर में बुलाकर मजाकिया लहजे में अश्लील बातें करने लगे थे.
कभी-कभी तो वे छात्राओं का हाथ भी पकड़ लेते थे। छात्राओं को यह सब बर्दाश्त से बाहर हो गया। अत: प्राचार्य को सबक सिखाने के लिए ये छात्राएं आगे आई। उन्होंने बिना झिझक के प्राचार्य की हरकतों की जानकारी परिजनों को दी थी। शुक्रवार को भी छात्राओं के साथ उन्होंने इस तरह की हरकतें की थी। छात्राओं ने फिर घर अभिभावकों से शिकायत की। उल्लेखनीय है कि शनीचरी प्राइमरी कन्या शाला में पोस्टिंग के दौरान दुबे का एक शिक्षिका से विवाद हो गया था। उसके बाद शिक्षा विभाग ने उनका तबादला यहां किया था.
चैबर में की पिटाई
शानिवार को सुबह करीब 11.30 बजे प्राचार्य दुबे अपने चैंबर में बैठे थे। इस दौरान छात्राओं के अभिभावक शिकायत लेकर आए। उन्होंने समझाने का प्रयास किया लेकिन दुबे अपनी गलती मानने को तैयार नहीं थे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने उनकी चैंबर में पिटाई कर दी। करीब 20 मिनट तक स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल रहा.
चैनल गेट बंद कर लिए
प्राचार्य को चैंबर में पिटते देख मिडिल व प्राइमरी स्कूल की शिक्षिकाओं ने चैनल गेट बंद कर लिए थे। एक शिक्षिका ने बताया कुछ लोग आए थे उनका प्राचार्य से विवाद हो गया था। उस समय हम लोगों ने क्लासरूम के दरवाजे बंद कर लिए थे।
प्रकरण दर्ज
दोपहर बाद मोतीनगर थाने में स्कूल की पीड़ित छात्रा की शिकायत पर प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राचार्य गौरीशंकर दुबे के खिलाफ धारा 354, 509, एससीएसटी एक्ट व बाल सरंक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
साभार- न्यूज़ एजेंसी
Comments
Post a Comment
शुक्रिया दोस्तों आपने अपने कीमती वक़्त से हमको नवाज़ा, हमारी कोशिश यही रहती कि आपको सच से सामना कराया जाये.
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com