सपा गूंगों की पार्टी बन कर रह गई है- मुलायम सिंह यादव

लखनऊ- चुनाव लड़ने के बजाय सपा के मंत्री-विधायक पैसा कमाने में लगे रहे और सपा गूंगों की पार्टी बन कर रह गई है,  यह बात हम नहीं कह रहे, विपक्षी दल भी नहीं कह रहे बल्कि
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव कह रहे हैं.

मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जमकर फटकार लगाई है। मुलायम ने साफ तौर पर कहा है कि सरकार ने बहुत काम किया है, लेकिन जनता को बताने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा गूंगों की पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि नेता व कार्यकर्ता अगर पार्टी मुख्यालय में रहेंगे तो चुनाव कौन जिताएगा? उन्होंने गुस्से में यहां तक चेतावनी दी कि अगर एमएलसी चुनाव हार गए तो इन लोगों को पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा.

साभार- न्यूज़ एजेंसी 

Comments