भाजपा सांसद अनंतकुमार हेगड़े के खिलाफ मामला दर्ज ?

सिरसी-कर्नाटक- कर्नाटक से भाजपा सांसद अनंतकुमार हेगड़े के खिलाफ पुलिस ने उनके इस्लाम को आतंकवाद से जोड़ने वाले विवादित बयान पर स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है.
उनके खिलाफ उत्तर कन्नाड के सिसरी में धारा 295 (ए) (लोगों की धार्मिक भावना आहत करना) के तहत मामला दर्ज किया है, हेगडे ने रविवार को कर्नाटक के सिरसी में एक प्रेस कांफ्रेंस में इस्लाम को आतंक का टाइम बम बताया था,
इसका मुस्लिम संगठनों ने विरोध किया है.

सांप्रदायिक रूप से संवेदनशीन भटकल शहर में लोगों ने उनके बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और एसपी वामसी कृष्णा को ज्ञापन सौंपा, भटकल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, समीप के दक्षिण कन्नाड जिले में भी मुस्लिम संगठन ने कार्रवाई की मांग की है, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री यूटी खदेर ने गृह मंत्री जी. परमेश्वर से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की थी.

साभार न्यूज़ एजेंसी 
हमारा ईमेल -  news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com

Comments