इससे पहले यूरोप की भी एक अदालत ने साल 2014 में अपने फैसले में कहा था कि कोई भी व्यक्ति गूगल से उसकी व्यक्तिगत
जानकारी हटाने को कह सकता है.
जापान के स्थानीय मीडिया के अनुसार, ये पहला मामला है जब अदालत ने इंटरनेट से जुड़े मामले पर भूलने के अधिकार का इस्तेमाल किया है। अपने फैसले में उत्तरी टोक्यो के सैतामा जिले की अदालत ने गूगल को बाल वेश्यावृति और अश्लील साहित्य अपराध से जुड़े एक व्यक्ति की जानकारी गूगल से हटाने का निर्देश दिया है.
इस मामले पर फैसला सुनाते हुए जज हिसाकी कोबायाशी ने कहा कि अपराध के व्यवहार को देखते हुए अपराधी को ये इन अपराधों को भूलने का अधिकार है। हालांकि, इंटरनेट कंपनी गूगल ने इस फैसले को टोक्यो हाईकोर्ट मे चुनौती दी है.
साभार न्यूज़ एजेंसी
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com
Comments
Post a Comment
शुक्रिया दोस्तों आपने अपने कीमती वक़्त से हमको नवाज़ा, हमारी कोशिश यही रहती कि आपको सच से सामना कराया जाये.
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com