शक्ति प्रदर्शन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सही नहीं- चीन

नई दिल्ली- चीन ने दक्षिण चीन सागर में क्षेत्र के बाहर के देशों को दखल नहीं देने की चेतावनी दी है, उसने कहा है कि इस मामले में शक्ति प्रदर्शन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सही नहीं होगा, भारत में चीन के राजदूत ली युचनेग ने कहा कि ऐसे देश जिनका इस क्षेत्र से संबंध नहीं, उन्हें इस मामले में दखल नहीं देनी चाहिए। ऐसा कह कर चीन के राजदूत ने अमेरिका और भारत को स्पष्ट संकेत
दिया है, वह एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसी दौरान भाजपा नेता राम माधव ने चीन के रुख का विरोध किया, उन्होंने क्षेत्र में जहाजों के आने-जाने की आजादी का पक्ष लिया।

उन्होंने कहा कि हिंद महासागर भारत का नहीं है और दुनिया के अन्य देश भी इसका इस्तेमाल करते हैं, दक्षिण चीन सागर के मामले में भी ऐसा ही होना चाहिए, उन्होंने कहा कि जिस तरह चीन ने विश्व की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाया है, उसी तरह उसे क्षेत्र में शांति को भी बढ़ावा देना चाहिए, भारत ने विवाद के शांतिपूर्ण हल की वकालत की, इस पर ली ने कहा कि चीन बातचीत के लिए राजी है, उसने मुद्दे के शांतिपूर्ण हल के लिए आसियान देशों के साथ घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

साभार न्यूज़ एजेंसी 
हमारा ईमेल -  news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com

Comments