भारत की मेरे दिल में खास स्थान : बन की मून


न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के दिल में भारत के लिए खास स्थान है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक लेख के जरिये किया है। नई दिल्ली में अपने राजनयिक करियर के शुरुआती दिनों की याद करते हुए मून ने लिखा, वह महत्वपूर्ण और रोमांचक नियुक्ति थी। 


अपनी नियुक्ति के शुरुआती दिनों पर आधारित लेखों की श्रृंखला में मून ने लिखा है कि दक्षिण कोरिया में राजनयिक पाठ्यक्रम पूरा
करने के बाद उन्हें विदेश के अपने दूतावास में नियुक्ति का मौका मिला।

इसके तहत उन्होंने नई दिल्ली का चयन किया और वहां रहने के लगातार इच्छुक बने रहे। मून के अनुसार नई दिल्ली के छोटे से दक्षिण कोरियाई दूतावास में कामकाज के दौरान उन्हें अतुलनीय अवसर मिले। इन अवसरों ने मुझे प्रतिभा विकास का खासा मौका दिया। वहां पर मेरे लिए अन्य बड़े स्थानों की तुलना में ज्यादा आरामदायक स्थिति थी।

वहां पर मुझे नीतिगत मामलों में ज्यादा कार्य करने का अवसर मिला। इस दौरान अधिकारियों से मिलना, अपने देश के हितों को आगे बढ़ाना और नीतिगत मामलों में नोट तैयार करने जैसे कार्य सीखने का मौका मिला। इस लिहाज से भारत समेत समूचा दक्षिण एशिया का मेरे दिलमें खास स्थान है। मून ने बताया है कि उनका एक पुत्र भारत में पैदा हुआ है और उनकी पुत्री ने एक भारतीय से शादी की है। मून यह श्रृंखला प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट पर लिख रहे हैं।

 साभार न्यूज़ एजेंसी 
हमारा ईमेल -  news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com

Comments