शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा, 'दोनों (प्रधानमंत्रियों) की मुलाकात होने की संभावनाएं हैं। जब वे (वाशिंगटन डीसी) यहां आएंगे, तब ऐसी संभावनाएं हैं। वे दोनों एक-दूसरे से मुलाकात करेंगे। हालांकि योजनाबद्ध मुलाकात अवसरों पर निर्भर करेगी।'
अमेरिका-पाकिस्तान सामरिक वार्ता में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक यहां आए हुए हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने सोमवार शाम इस कार्यक्रम की सह अध्यक्षता की।
अजीज ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बुलावे पर परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए शरीफ वाशिंगटन की यात्रा करेंगे। इस महीने की 31 तारीख व एक अप्रैल को होने वाले इस सम्मेलन के लिए मोदी को भी न्योता भेजा गया है।
मोदी के सत्ता में आने के बाद से भारत-पाक रिश्तों की स्थिति से जुड़े सवाल पर अजीज ने कहा, 'पहले साल स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी, लेकिन पिछले दो महीने में स्थितियां बेहतर हुई हैं.
Comments
Post a Comment
शुक्रिया दोस्तों आपने अपने कीमती वक़्त से हमको नवाज़ा, हमारी कोशिश यही रहती कि आपको सच से सामना कराया जाये.
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com