अमेरिकी कोर्ट ने ठुकराई दुष्कर्म के दोषी भारतीय की अपील ?

वाशिंगटन- अमेरिका की एक अदालत ने दुष्कर्म के दोषी 28 वर्षीय भारतीय गुरविंदर सिंह की जेल से रिहा करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इन्कार कर दिया है, ओहायो सुप्रीम कोर्ट ने गुरविंदर की अर्जी खारिज करते हुए लोगान काउंटी पीठ के फरवरी, 2015 के फैसले को बरकरार रखा है, गुरविंदर पर 2013 में स्टोक्स टाउनशिप स्थित वैलेरो गैस स्टेशन में एक महिला का अपहरण
और उससे दुष्कर्म का आरोप था.

अपराध के समय गुरविंदर वैलेरो गैस स्टेशन में ही कार्यरत था, इस मामले में फरवरी, 2015 में उसे नौ साल की कैद की सजा सुनाई गई थी, बाद में थर्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने गत वर्ष अक्टूबर में ज्यूरी के आदेश को बरकरार रखा था। गुरविंदर पर टीयर-टू लेवल के यौन अपराध का आरोप था, इसमें आरोपी को 25 वर्षों तक अधिकारियों के पास खुद के बारे में जानकारी देनी होती है, स्थानीय मीडिया के अनुसार भारतीय नागरिक गुरविंदर पर निर्वासन का भी खतरा मंडरा रहा है.

साभार न्यूज़ एजेंसी 
हमारा ईमेल -  news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com

Comments