हामिद करजई के कार्यक्रम में फेरबदल- लखनऊ


लखनऊ- अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई के लखनऊ और कानपुर दौरे में फेरबदल किया गया है, बुधवार शाम चार बजे करजई को दिल्ली से हवाई मार्ग से लखनऊ आना था और यहां से सड़क मार्ग से कानपुर के लिए प्रस्थान करना था.


आईजी कानून-व्यवस्था भगवान स्वरूप ने बताया कि बुधवार को करजई नहीं आए, अब वह गुरुवार को सुबह दस बजे आएंगे और सड़क मार्ग से कानपुर जाएंगे, आईजी ने उनके कार्यक्रम में हुए बदलाव की वजह नहीं बताई लेकिन माना जा रहा है कि इलाहाबाद में अफगानी छात्रों के बवाल
के चलते यह कार्यक्रम टाला गया है.

करजई की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की वीआईपी शाखा ने पहले ही अलर्ट भेजा था, करजई को लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों से खतरा बताया गया है, करजई को आईआईटी कानपुर द्वारा आयोजित टेककृति के सालाना जलसे में गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना है।


साभार न्यूज़ एजेंसी 
हमारा ईमेल -  news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com

Comments