आज शहर के सभी मुख्य चौराहों पर पुलिस ने पुलिस लाइन से खाली बैठे सभी पुलिस वालों को हेलमेट की चैकिंग करने के लिए ड्यूटी पर लगा दिया जो अच्छी बात है लेकिन अफ़सोस इस
अभियान मैं ये रहा के पुलिस की तरफ से कोई भी चेतावनी किसी मीडिया के ज़रिये जनता को नहीं दी गयी सीधे अभियान को जनता के ऊपर थोप दिया गया ?
बहुत से लोग अपने परिवार के लोगों को अस्पताल मैं इलाज के लिए ले जा रहे थे लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी बस वो तो चालान करने मैं लगे थे कुछ मीडिया वाले भी इस चालान अभियान का हिस्सा बने बहुत ही अच्छा हुआ सबको एक सामान समझा गया और समझना भी चाहिए।
लेकिन उन पुलिस वालों को क्यों बख्शा गया जो इस अभियान मैं हिस्सा लेने के लिए अपनी अपनी बाइक पर आये थे, सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या यह दोहरी नीति और दोगलापन या कानून को धोखा नहीं है ?


Comments
Post a Comment
शुक्रिया दोस्तों आपने अपने कीमती वक़्त से हमको नवाज़ा, हमारी कोशिश यही रहती कि आपको सच से सामना कराया जाये.
हमारा ईमेल - news@nbtvindia.com/ editor@nbtvindia.com