ज़ाकिर नाईक को क्लीन चिट?

दिल्ली- मुंबई के रहने वाले दुनिया भर में मशहूर इस्लामिक वक्ता डॉ ज़ाकिर नाइक जो पिछले दिनों विवादों में रहे थे उनके बारे में सरकार ने लोकसभा में एक बयान जारी कर कहा है कि उनके और आतंकवादियों के बीच कोई भी लिंक नहीं पाया गया है और उनके ख़िलाफ़ कोई भी सुबूत नहीं है.
लोक सभा में दी गयी इस लिखित क्लीन चिट के बाद डॉ ज़ाकिर
नाइक अब राहत महसूस कर रहे होंगे जिन्होंने टाइम्स नाउ चैनल और उससे जुड़े कुछ लोगों के ख़िलाफ़ 500 करोड़ का मानहानि का दावा ठोका था, जिन लोगों पे डॉ ज़ाकिर ने इलज़ाम लगाया है उनमें विवादित एंकर अर्नब गोस्वामी का नाम एहम है. लोकसभा में भारत सरकार के गृह मंत्री (राज्य) हंसराज गंगाराम अहिर ने ये बात बतायी.

Comments