पहले अखलाक की हत्या अब परिवार के लिए मौत की मांग?

इसे कहते हैं सियासत?
मेरठ- विश्व हिंदू परिषद के नेता जुगल किशोर ने दादरी हत्याकांड में मारे गए अखलाक अहमद के परिजनों के लिए मौत की मांग की है, सोमवार को अखलाक के गांव बिसहारा में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से बैठक आयोजित की गई थी.
बैठक से ग्रामीणों ने खुद को तो दूर रखा लेकिन हिंदू परिषद से जुड़े लोग और बीजेपी नेता बैठक में शामिल हुए.
VHP नेता ने अखलाक के परिवार वालों के लिए मौत की मांग की और कहा कि, जो लोग गाय की हत्या करते हैं उन्हें मौत की सजा मिलनी चाहिए.
इसलिए अखलाक के परिजनों को भी मौत की सजा मिले क्योंकि उसके घर से गाय का मांस मिला था.
यूपी पुलिस ने अख़लाक के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया
बता दें, उत्तर प्रदेश पुलिस ने अख़लाक के परिजनों के ख़िलाफ उत्तर प्रदेश गौ हत्या रोकथाम कानून, 1955 के तहत मामला दर्ज किया है.
VHP नेताओं ने इसी को अपना आधार बनाया और कहा कि गौ हत्या के आरोप में अख़लाक के परिवार को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा दी जाए, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में बीजेपी फूट डालकर वोट बैंक बढ़ाने की कोशिश कर रही है.
हालांकि गांव के नए प्रधान ने इस बैठक और VHP की मांग की निंदा की है.
गांव के प्रधान ने कहा कि गांव के किसी भी शख्स ने VHP नेता को आमंत्रित नहीं किया था, ना ही बैठक में शामिल हुआ, प्रधान ने VHP पर गांव में सांप्रदायिक माहौल को फिर से बिगाड़ने का आरोप लगाया.
इसे कहते हैं सियासत जो ना तो हमको मुस्लिम होने के नाते आती है ओर सैफ़ी तो किसी कीमत पर सियासत करना ना तो जानता है ओर ना ही सीखने की कोई मंशा है. ..
एस एम फ़रीद भारतीय 
09808123436

Comments