मां के सामने ही बेटी से बंधक बनाकर रेप ?

चित्तौड़गढ़- 
एनबीटीवी इंडिया

देर रात घर में घुसे चोरों ने मां के सामने ही बेटी का दुष्कर्म कर दिया। इस मामले में पंचायत भी बुलाई गई। पंचायत में आरोपी के सरेंडर करने के बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया। बुधवार को पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी समेत उसके सहयोगी को हिरासत में ले लिया है.
चित्तौड़गढ़ में चोरों ने एक घर में चोरी ही नहीं की बल्कि अपनी बची-खुची इंसानियत को भी ताख पर रख दिया, मामला चंदेरिया थाना स्थित पारोली गांव की भील बस्ती का है.
समाज के डर से चलते पहले तो पीड़िता ने थाने में केवल
चोरी की ही रिपोर्ट दिया था,.दो दिन बाद जब समाज के लोगों को जब सच्चाई का पता चला तो पंचायत बुलाई गई, पंचायत में अरोपी को बुलाया गया.
पीड़िता ने आरोपी को पहचान लिया, इसके बाद पीड़िता ने अारोपी के खिलाफ चंदेरिया थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया, बुधवार को मुख्य आरोपी और उसका एक साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
मां ने कहा- बेटी को छोड़ दो, जेवर-नकदी ले जाओ, चूंकि शुक्रवार की रात करीब 3 बजे 10-12 चोरों ने पीड़िता के घर को निशाना बनाया.
5 चोर घर के भीतर घुस गए जबकि बाकी बाहर निगरानी में लग गए, घर के बरामदे में पीड़िता और उसकी मां सो रही थी, चोरों ने घर में घुसकर पीड़िता और उसकी मां के बाल पकड़ कर खींचना शुरु कर दिया.
उन्होंने घर के सारे कीमती सामान, नकदी वगैरह हवाले करने को कहा, ओर जबरन पीड़िता से आलमारी का ताला खुलवाया, पीड़िता ने मोबाइल पर किसी को सूचना देने की कोशिश की तो चोरों ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और उसके साथ मारपीट की.
सामान लेने के बाद मां को चोरों ने बांध दिया, दो चोरों ने पीड़िता के हाथ-पांव पकड़ लिए, मां चीखती रही कि प्लीज मेरी बेटी को छोड़ दो, उसके साथ ऐसा मत करो, लेकिन वे नहीं माने, एक चोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

पीड़िता का क्लासमेट रहा है आरोपी
पीड़िता ने दुष्कर्म के आरोपी को पहचान लिया, उसके मुताबिक सूठमाल डेरों के रहने वाला राजू कालबेलिया ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया है, पीड़िता 10वीं तक पढ़ी है और राजू उसका क्लासमेट रहा है.

पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल कराने के बाद मोहनलाल कालबेलिया के बेटे राजू और छोगालाल कालबेलिया के बेटे देवीलाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है.

आरोपी को ले आया उसका पिता
पीड़िता शादीशुदा है, 6 माह पहले उसके पिता की मौत के बाद वह अपने पति और मां के साथ मायके में रह रही थी, घटना की रात उसका पति अपने गांव गया हुआ था। पीड़िता के मुताबिक कहीं न कहीं इस बात की जानकारी आरोपी को थी.

इधर भील समाज ने पंचायत बुलाकर पता किया कि सूठमाल में कोई राजू नामक युवक रहता है क्या, पता चलने के बाद पंचायत ने राजू के पिता को बुलवाकर उसे सरेंडर करने को कहा, राजू के पिता ने उससे मारपीट न करने की शर्त पर पंचायत में पेश किया जिसकी पहचान पीड़िता ने कर दी थी.
- इसके बाद पीड़िता ने थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया.

Comments