आगरा मथुरा एतमादुद दौला से मुस्लिमों को पलायन की धमकी प्रदेश सरकार चुप क्यूं है ?

एनबीटीवी इंडिया डॉट कॉम 
जहां बीजेपी आगरा समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों से मुसलमानों के दबाव के कारण हिंदुओं के पलायन का दावा कर रही है वहीं आगरा के कुछ मुस्लिम परिवारों ने अपना घर बेचने के लिए पोस्टर लगा दिए हैं, एतमादुद दौला के रहने वालों ने सोमवार को एसपी समर्थित भू-माफियाओं द्वारा घर बेचने का दबाव बनाने के कारण 'यह घर बिकाऊ है' का पोस्टर लगा कर विरोध दर्ज किया.

प्रशासन पर कुछ ना करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि काफी लोग पलायन कर चुके हैं और कई लोग जल्द ही परेशान होकर यहां से पलायन कर देंगे। पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए लोगों ने कुछ पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की भी मांग की, स्थानीय

लोगों ने बताया कि भू-माफियाओं का एक गुट सपा  नेता के समर्थन से आरोप लगाया कि वो उनका लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं जिसमें पुलिस भी उनका साथ दे रही है.
नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक स्थानीय निवासी ने एनबीटीवी इंडिया को बताया, जब हमने अपना घर बेचने से मना कर दिया तो उन्होंने वो दुसरे तरीके अपनाने ले और हमें जान से मारने की धमकी भी दी, लोगों ने बताया कि माफियाओं ने एक खाली जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और इन लोगों को यूपी के एक मंत्री का समर्थन हासिल है.
प्रदेश के मुख्यमंत्री पर अल्पसंख्यक विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही, एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें पलायन की कोई जानकारी नहीं है लेकिन इस इलाके में प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर काफी पहले से तनाव रहा है और यह सांप्रदायिक मुद्दा नहीं है.
अब सवाल ये है कि जब सब कुछ प्रशासन को मालूम है तब वक़्त रहते कार्यवाही क्यूं नहीं क्या ये चुनावी मुद्दा बनेगा, या बनाने की कोशिश जानबूझकर की जा रही है, कुछ भी हो सत्ता के लिए अगर नेता अपनी नीतियों को नहीं बदलते तब जनता को समझना होगा कि हमारे खून की होली खेलकर सत्ता सुख कब तक?

Comments